इटावा औरैया, अप्रैल 26 -- इटावा। जिले में फायर एनओसी के बिना संचालित हो रहे 29 प्राइवेट अस्पतालों पर विभाग कार्रवाई की तैयारी कर रहा है सीएमओ ने सभी 29 अस्पतालों को पत्र भेजकर तीन दिन में फायर एनओसी जमा करने का अल्टीमेटम दिया है। समय पर एनओसी न देने पर अस्पताल का लाइसेंस कैंसिल कर सील कर दिया जाएगा। विभाग के इस आदेश के प्राइवेट अस्पताल संचालकों में हड़कंप मचा हुआ है। हैदराबाद के अधिवक्ता राफेल मास्कर और कानपुर के अधिवक्ता किशोर कुशवाहा की जनहित याचिकाओं पर सुनवाई के बाद हाईकोर्ट ने स्वास्थ्य विभाग से अस्पतालों की फायर एनओसी की रिपोर्ट मांगी थी। जिसको लेकर सीएमओ द्वारा कराई गई जांच में जिले के 29 प्राइवेट अस्पताल बिना एनओसी के संचालित मिले। इस समय गर्मी का समय चल रहा है पहले भी देश और प्रदेश के कई बड़े अस्पतालों में आग की घटनाएं हो चुकी है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.