मुजफ्फरपुर, मई 12 -- मुजफ्फरपुर। बीआरएबीयू के डीएसडब्ल्यू प्रो. आलोक प्रताप सिंह ने मंगलवार को सभी प्राचार्यों को तीन दिनों में कन्या उत्थान के दस्तावेजों की सीडी कार्यालय में जमा करने का निर्देश दिया है। प्राचार्यों को मंगलवार तक ही सीडी जमा करने का निर्देश दिया गया था, लेकिन उन्होंने जमा नहीं किया। डीएसडब्ल्यू ने प्राचार्यों को निर्देश दिया कि वे कन्या उत्थान के तहत छात्राओं से सूचना लें और इसके लिए कर्मचारियों की तैनाती करें। छात्राओं को किसी भी हालत में परेशान नहीं किया जाए। यह भी पढ़ें- जनगणना कार्य में लगे शिक्षकों को मिलेगी सहूलियत

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...