महाराजगंज, मार्च 28 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। घुघली क्षेत्र के कोटिया में तेंदुए का खौफ बना हुआ है। वन विभाग की ओर से लगाए गए पिंजड़े में तीन दिनों बाद भी तेंदुआ नहीं फंसा। इसी बीच उसने एक मोर को शिकार बनाकर अपनी उपस्थिति की धमक बनाए रखी। इससे लोगों में दहशत बनी हुई है और लोग देर-सबेर निकलने से डर रहे हैं। लोगों का कहना है कि तेंदुआ देर रात घने सागौन की बाग व झाड़ियों में छिपा रहता है। रात के अंधेरे में पक्षियों का शिकार कर अपनी भूख को मिटाता है। जब वह झाड़ियों से निकल कर गांव की आबादी के तरफ बढ़ता है तो अक्सर उसकी आवाज सुनाई देती है। गुरुवार की रात में तेंदुआ ने मोर को अपना आहार बना लिया। उसके डर से लोग खेती-किसानी का काम सही से नहीं कर पा रहे हैं। किसानों का कहना है कि खेतों में मसूर, सरसो व मटर आदि तैयार हो गई है, लेकिन तेंदुए के खौफ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.