तीन दिनों बाद भी नहीं मिले लापता युवक के सुराग, पुलिस खंगाल रही सीडीआर
पाकुड़, अप्रैल 6 -- प्रखंड मुख्यालय के बासमती क्षेत्र से एक 19 वर्षीय युवक संदीप कुमार यादव संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया है। बीते तीन दिनों से उसका कोई सुराग नहीं मिलने से परिजनों में कोहराम मचा है। पिता रमेश प्रसाद यादव ने अमड़ापाड़ा थाने में लिखित आवेदन देकर बेटे की सुरक्षित बरामदगी की गुहार लगाई है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तकनीकी जांच शुरू कर दी है। परिजनों के अनुसार संदीप बीते शुक्रवार 03 अप्रैल को सुबह करीब 08:00 बजे घर से काम पर जाने की बात कहकर निकला था। वह राजा गैरेज के समीप स्थित सहबाज के गैरेज में प्रतिदिन इलेक्ट्रिशियन का काम सीखने जाता था। अमूमन वह शाम तक घर लौट आता था, लेकिन शुक्रवार को देर शाम तक वापस नहीं आने पर परिजनों की चिंता बढ़ गई। पिता ने जब उसके मोबाइल पर संपर्क करना चाह तो फोन स्विच ऑफ मिला। इसक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.