तीन दिनों बाद भी छात्रा का सुराग नहीं
देवघर, जुलाई 1 -- मधुपुर प्रतिनिधि मधुपुर थाना क्षेत्र से 16 वर्षीया नाबालिग छात्रा के लापता होने के तीन दिनों बाद भी सुराग नहीं मिल पाया है। पुलिस मामले में एक लड़का और लड़की को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। पथरचपटी मातृका गली निवासी पिता ने मधुपुर थाने में लिखित शिकायत देकर पुत्री की बरामदगी की गुहार लगाई है। पिता ने बताया कि 16 वर्षीया पुत्री सुबह करीब 7 बजे मधुपुर अवस्थित आवास से इलेक्ट्रिक स्कूटी से कोचिंग के लिए निकली थी। कोचिंग से छुट्टी के बाद भी वह घर नहीं लौटी। परिजनों ने आसपास काफी खोजबीन की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। पीड़िता की इलेक्ट्रिक स्कूटी मातृका गली से लावारिस अवस्था में बरामद की गयी है। पीड़ित पिता ने आशंका जताई है कि किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा उनकी नाबालिग पुत्री का अपहरण कर लिया गया है या शादी के उद्देश्य स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.