भागलपुर, मार्च 6 -- रंगों का त्योहार होली कहलगांव अनुमंडल क्षेत्र में परंपरागत तरीके से हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक होली की धूम देखने को मिली। लोगों ने एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर शुभकामनाएं दीं, जबकि बच्चों और युवाओं में खासा उत्साह देखने को मिला। ग्रामीण इलाकों में ढोल, मंजीरा, झाल और करताल की धुन पर फगुआ के गीत गाए गए। फाग की धुन पर युवा जगह-जगह झूमते नजर आए। छोटे बच्चों ने बुजुर्गों के चरणों में गुलाल लगाकर उनका आशीर्वाद लिया। इस दौरान श्री श्याम बाल मंडल सेवा ट्रस्ट, कहलगांव की ओर से रानीसती मंदिर के सामने होली मिलन समारोह का आयोजन हुआ। समारोह में लोगों के लिए ठंडाई और विभिन्न प्रकार के व्यंजनों की व्यवस्था की गई थी, जहां महिलाओं और बच्चों ने भी जमकर होली का आनंद लिया।छिटपुट मारपीट और मामूली विवाद की...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.