तीन दिनों तक हुई बारिश से जलजमाव की स्थिति बरकरार, राहगीर परेशान
अररिया, मई 3 -- भरगामा। निज संवाददाता लगातार तीन दिनों तक रुक रुककर हुई जोरदार बारिश से भरगामा बाजार की स्थिति दयनीय हो गयी है। खासकर भरगामा बाजार स्थित मुख्य चौराहा महथावा बाजार जाने वाली सड़क मे मनोज मेडिकल हॉल और पम्प के समीप बारिश के बाद भारी जलजमाव हो गया है। जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने से जिस जगह सड़क पर पानी जमा है, वहां कीचड़मय हो गई है। इतना ही नहीं यहां कई दिनों से पानी जमा रहने के कारण दुर्गंध फैल रही है जिससे बाजार आने-जाने वाले लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। खासकर इस बाजार में संध्या बेला में हाट लगती है, जहां साग-सब्जी आदि खरीदने आने वाले लोगों को जल जमाव के बीच होकर गुजरना पड़ता है। यह भी पढ़ें- पतराहातू बाजार में जलजमाव से परेशानी देर शाम गंदे पानी को पार कर घर लौटना बेहद कठिन हो गया है, दूसरी और ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.