सीतामढ़ी, मार्च 10 -- सीतामढ़ी। मौसम में एक बार फिर बदलाव देखने को मिल रहा है। आसमान में बादल छाए रहने से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों तक जिले में बारिश, तेज हवा और वज्रपात की संभावना जताते हुए अलर्ट जारी किया है। मौसम में आए इस बदलाव से किसान भी चिंतित नजर आ रहे हैं। विभाग के अनुसार मंगलवार से गुरुवार तक जिले के विभिन्न क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। कुछ स्थानों पर बूंदाबांदी के साथ तेज हवा चलने की भी संभावना है। इस दौरान कई इलाकों में तेज हवा के साथ वज्रपात होने की भी आशंका जताई गई है। प्रशासन ने लोगों से खराब मौसम के दौरान खुले स्थानों में जाने से बचने की अपील की है। मौसम में अचानक बदलाव से किसान चिंतित हैं। इस समय गेहूं, मक्का और अन्य रबी फसलें खेतों में तैयार हो रही हैं। ऐसे में बारिश ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.