बोकारो, मार्च 6 -- चास प्रतिनिधि। 9 मार्च से मनरेगा कर्मी तीन दिनों का सांकेतिक हड़ताल पर बैठेंगे। गुरूवार को झारखंड राज्य मनरेगा कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष सुनिल चन्द्र दास ने प्रेस बयान जारी कर दिया। उन्होंने कहा कि मनरेगा कर्मियों को विगत छह माह से मानदेय नही मिला है। बगैर मानदेय मनरेगा कर्मियों को परिवार के भरण पोषण में परेशानियों के साथ मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में अब काम करना भी मुश्किल है। तीन दिनों के अंदर सुनवाई नही होने पर 12 मार्च से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...