तीन दिनी हड़ताल से पहले गरजे बैंककर्मी
बरेली, सितम्बर 25 -- यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस की 28, 29 और 30 सितंबर को प्रस्तावित देशव्यापी हड़ताल के समर्थन में बरेली में गुरुवार शाम 5:30 बजे यूको बैंक, सिविल लाइंस पर जोरदार प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन के दौरान वित्त मंत्री और इंडियन बैंक एसोसिएशन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। प्रदर्शन को संबोधित करते हुए फोरम के संयोजक नवींद्र कुमार ने बैंक अधिकारियों और कर्मचारियों से अपील की कि आगामी तीन दिवसीय हड़ताल को ऐतिहासिक रूप से सफल बनाने के लिए पूरी एकजुटता के साथ भागीदारी करें। फोरम की महिला संयोजिका रश्मि शर्मा ने कहा कि बैंक कर्मचारियों की प्रमुख मांगों में पांच दिवसीय बैंकिंग सप्ताह लागू करना, पीएलआई में व्याप्त विसंगतियों को दूर करना, बैंकों में पर्याप्त भर्ती करना, पेंशन अपडेशन तथा पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाल करना शामिल है। यह भी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.