देवघर, मार्च 9 -- झारखंड राज्य मनरेगा कर्मचारी संघ के आह्वान पर मनरेगा कर्मियों ने अपनी लंबित मांगों की पूर्ति नहीं होने व झारखंड सरकार की वादा खिलाफी के विरोध में सांकेतिक हड़ताल कर दिया है। मनरेगा कर्मी 9 मार्च से 11 मार्च तक सांकेतिक हड़ताल पर रहेंगे। इसको लेकर सोमवार को प्रखंड कार्यालय में झारखंड राज्य मनरेगा कर्मचारी संघ के बैनर तले धरना पर बैठकर अपना विरोध जताया। मौके पर मनरेगा कर्मियों ने कहा कि सरकार द्वारा नियमित मानदेय भुगतान, नियमितीकरण एवं ग्रेड पे, समान कार्य का समान वेतन, सामाजिक सुरक्षा आदि मांगों के साथ वादा खिलाफी की है। कहा कि इसी के विरोध में मनरेगा कर्मी 9 मार्च से 11 मार्च तक सांकेतिक हड़ताल पर रहेंगे। इस बीच सरकार द्वारा लंबित मांगों पर अगर विचार नहीं किया जाता है, तो वे लोग 12 मार्च से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जा...