सिमडेगा, मार्च 15 -- जलडेगा, प्रतिनिधि। शिव मंदिर परिसर कोनमेरला चौक में जगत नाग की अध्यक्षता में ग्रामीणों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में सर्वसम्मति से तीन दिवसीय यज्ञ का आयोजन करने का निर्णय लिया गया। जिसमें मंगलवार को कलश यात्रा व अधिवास पूजन, बुधवार को हरे नाम के साथ अष्ट प्रहरी अखंड हरिकृतन का आयोजन किया जाएगा। आयोजन में विभिन्न कीर्तन मंडलियों को आमंत्रित करने का निर्णय लिया गया। बैठक में पंकज कुमार, सुनील साहू, संजू साहू, गोरंगो दुबे, प्रदीप सिंह, रमेश साहू, अमित साहू, मुकेश साहू आदि उपस्थित थे। -

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...