सिमडेगा, जून 27 -- सिमडेगा, हिन्‍दुस्‍तान प्रतिनिधि। जिले भर में 28 जून से तीन दिनी पोलियो अभियान की शुरुआत की जाएगी। अभियान के पहले दिन बूथ पर और शेष बचे दो दिन डोर टू डोर घूमघूम कर नौनिहालों को पोलियो ड्राप पिलाई जाएगी। सीएस डॉ सुंदर मोहन सामाद ने शनिवार को प्रेसवार्ता में बताया कि पोलियो कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए स्‍वास्‍थ्‍य विभाग ने लगभग सभी तैयारियां पूरी कर ली है। इस बार 0-5 वर्ष तक के 81711 बच्‍चों को पोलियो की दवा देने का लक्ष्‍य रखा गया है। जिनमें सिमडेगा के 14845, कोलेबिरा में 9925, बानो में 10927, जलडेगा में 12180, ठेठईटांगर में 12042, बोलबा में 4096, कुरडेग में 11647 और सदर प्रखंड के शहरी क्षेत्र में 6049 बच्‍चों को पोलियो की खुराक पिलाने का लक्ष्‍य रखा गया है। यह भी पढ़ें- रांची में 28 से 30 जून तक 0 से 5 साल तक के बच्चो...