सिमडेगा, फरवरी 5 -- ठेठईटांगर, प्रतिनिधि। ठेठईटांगर के कोरोजों में लगने वाला तीन दिवसीय मेला की बंदोबस्ती गुरुवार को हुई। डाक बंदोबस्ती प्रक्रिया प्रखंड कार्यालय सभागर में सम्पन्न हुई। नरेंद्र बड़ाईक ने सबसे अधिक बोली बोलकर 34000 की बोली लगाकर अपने नाम किया। बताया गया कि कोरोंजो मेला सात फरवरी से शुरु होगा। जिसका समापन नौ फरवरी को होगा। डाक बंदोबस्ती प्रक्रिया में जिप सदस्य अजय एक्का, प्रमुख बिपिन पंकज मिंज, सीओ कमलेश उरांव सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित थे। -

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...