पलामू, अप्रैल 18 -- मेदिनीनगर। भारतीय खेल प्राधिकरण और भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के तत्वावधान में खेलो योजना के तहत पलामू जिला समेत झारखंड के सभी जिलों में अस्मिता लीग कराने का निर्णय लिया गया है। इसी के तहत पलामू जिले में 23 अप्रैल को पिपरा स्थित उत्क्रमित उच्च विद्यालय में अंडर 14 और 17 बालिका कुश्ती प्रतियोगिता कराने का निर्णय लिया गया है। इसके अलावा 24 को लेस्लीगंज के मध्य विद्यालय में अंडर 14 और 17 बालिका वर्ग का वालीबॉल प्रतियोगिता तथा 25 अप्रैल को मेदिनीनगर के जिला एथलेटिक्स स्टेडियिम में अंडर 14 और 17 बालिका वर्ग में 200 मीटर, 400 मीटर, 800 मीटर दौड़ आदि प्रतियोगिता कराने का निर्णय लिया गया है। यह भी पढ़ें- कुराश चैंपियनशिप का आयोजन 25 को, रजिस्ट्रेशन आज
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्वि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.