तीन दशक से बंद रोडवेज बस को सूरजपुर से चलाने की मांग
मऊ, मई 15 -- सूरजपुर, हिन्दुस्तान संवाद। जिला मुख्यालय से लगभग 35 किलोमीटर दूर सरयू नदी के तट पर बसा गांव सूरजपुर से जिला मुख्यालय तक जाने के लिए रोडवेज बस का संचालन शुरु करने की मांग की है। जनपद मुख्यालय को जोड़ने वाली चकऊथ-असना मार्ग पर तीन दशक पूर्व परिवहन निगम की एक बस चलती थी। लेकिन तीन दशक बीत जाने के बाद भी इस मार्ग पर रोडवेज बस का संचालन नहीं होने से राहगीरों को जिला मुख्यालय पहुंचने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।हियुवा वाहिनी पूर्व ब्लाक अध्यक्ष दोहरीघाट पंकज तिवारी, पूर्व जिला पंचायत सदस्य इन्द्रकैलाश यादव, सपा नेता बृजेश राय,पूर्व प्रधान रामदास यादव आदि ने शासन प्रशासन के साथ ही मऊ डिपो के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक से कई बार इस मार्ग पर बस चलाने की मांग की। परन्तु उनके तरफ से सिर्फ व सिर्फ कोरा आश्वासन ही मिला। क्षेत्र ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.