तीन दशक बाद उद्यान को मिला स्थायी निदेशक
अल्मोड़ा, मई 29 -- नवीन भट्ट, रानीखेत। चौबटिया उद्यान निदेशालय में अब अपर निदेशक डॉ. आरके सिंह स्थायी निदेशक बनाए गए हैं। शुक्रवार को उन्होंने देहरादून में निदेशक का पद भार ग्रहण कर लिया है। इधर डा. सिंह के निदेशक बनने पर कर्मचारी नेताओं में खुशी का माहौल है। मिनिस्ट्रीयल स्टाफ ऐसोसिएशन के प्रांतीय अध्यक्ष चंद्रमोहन पंत ने बताया कि 1991 के बाद विभाग को अपना स्थायी निदेशक मिला है। इससे पहले डा जितेंद्र नाथ सेठ विभागीय निदेशक थे। उनके सेवानिवृत्त होने के बाद लगातार अस्थायी रूप से निदेशक बनाए जाते रहे। राज्य बनने के बाद भी प्रतिनियुक्ति पर निदेशक बनाए जाते रहे हैं। डा. आरके सिंह यहां उद्यान निदेशालय में अपर निदेशक के पद पर कार्यरत थे। वर्तमान निदेशक एसएस सेमवाल भी राजस्व विभाग से थे। उन्हें अब सचिवालय भेज दिया गया है। प्रांतीय महामंत्री राहु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.