तीन दशक पुराने रास्ते पर कब्जे का आरोप, ग्रामीणों ने एसडीएम से लगाई गुहार
रुडकी, जून 11 -- कलियर, संवाददाता। कोटा मुरादनगर के लोगों ने एसडीएम को पत्र देकर तीस साल पुराने सार्वजनिक रास्ते पर अतिक्रमण कर बंद करने का आरोप लगाया। उन्होंने अतिक्रमण हटाकर रास्ता खुलवाने की मांग की। ग्रामीणों का कहना है कि कुछ लोगों ने रास्ते पर मिट्टी डालकर और दीवार खड़ी कर आवाजाही पूरी तरह बाधित कर दी है। ग्रामीण घसीटा, शाहिद, शोएब, इमरान, कामिल, संवर, परवीन सैनी, डॉ. रेणु कुमार, रमेश चंद, नीतू और नजाकत आदि ने एसडीएम को दिए शिकायती पत्र में बताया कि करीब 20 फीट चौड़ा यह रास्ता आंबेडकर पार्क से ईदगाह मेन रोड तक जाता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.