तीन दवाओं के नमूने जांच के लिए भेजे
बागेश्वर, जुलाई 21 -- देवेंद्र पांडे, कपकोट। औषधि निरीक्षक पूजा रानी ने कपकोट क्षेत्र में संचालित औषधि प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान औषधि अनुज्ञप्ति की शर्तों के अनुपालन, दवाओं की भंडारण व्यवस्था, तापमान व आर्द्रता नियंत्रण, एक्सपायरी मॉनिटरिंग, स्टॉक और क्रय-विक्रय अभिलेखों की जांच की गई। निरीक्षण में पंजीकृत फार्मासिस्ट की उपस्थिति, सीसीटीवी व्यवस्था, औषधि अनुज्ञप्ति का प्रदर्शन, एक्सपायरी व क्षतिग्रस्त दवाओं का पृथक्करण और नियंत्रित औषधियों के सुरक्षित भंडारण की भी जांच की गई। मादक और मनःप्रभावी औषधियों के क्रय-विक्रय से संबंधित अभिलेखों और स्टॉक रजिस्टरों का भी परीक्षण किया गया। गुणवत्ता निगरानी के तहत संदेह के आधार पर तीन औषधियों के नमूने विधिसम्मत प्रक्रिया के तहत लिए गए। इन्हें गुणवत्ता परीक्षण और विश्लेषण के लिए राजक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.