देहरादून, अप्रैल 6 -- कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी की मौजूदगी में सोमवार को जैंतनवाला में हुए भाजपा के 47 वें स्थापना दिवस समारोह में तीन दर्जन से अधिक पूर्व सैनिकों और स्थानीय लोगों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। कैबिनेट मंत्री ने पटका पहनाकर नए सदस्यों को पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराते हुए उनका स्वागत किया। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि पार्टी के करोड़ों कार्यकर्ताओं की निष्ठा, समर्पण और सेवा भावना के कारण ही आज भाजपा देश के शिखर पर पहुंची है। उन्होंने पार्टी के स्थापना दिवस पर उन सभी महान विभूतियों को नमन किया, जिनके अथक प्रयास और निस्वार्थ सेवा से पार्टी को यह मुकाम प्राप्त हुआ है। काबीना मंत्री ने क्षेत्र में हुए विकास कार्यों के बारे में भी लोगों से जानकारी ली। लोगों ने अपनी समस्याएं भी कैबिनेट मंत्री को बताईं। कैबिनेट मंत्री ने जैंत...