तीन दर्जन घरों में 28 साल बाद पहुंचेगी बिजली
नई दिल्ली, मई 24 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। गोकुलपुरी विधानसभा क्षेत्र के हर्ष विहार में रहने वाले 36 परिवारों को करीब 28 साल बाद बिजली मिलने जा रही है। दिल्ली सरकार के हस्तक्षेप से ऐसा हो रहा है। इन परिवारों ने मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से जनसुनवाई में मदद मांगी थी। मुख्यमंत्री के निर्देश पर अब हर्ष विहार में रहने वाले परिवारों को स्थायी कनेक्शन दिए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने बताया कि जनसुनवाई के दौरान क्षेत्रवासियों ने बिजली कनेक्शन से जुड़ी परेशानी बताई थी। हर्ष विहार में रहने वाले कई परिवार वर्ष 2018 से नियमित बिजली कनेक्शन का इंतजार कर रहे थे। समस्या की गंभीरता को देखते हुए मुख्यमंत्री ने तत्काल संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे। यह भी पढ़ें- मुख्यमंत्री जनसुनवाई से 36 घरों में पहुंचेगी बिजली की रोशनी अध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.