बदायूं, मार्च 2 -- उघैती। बिजलीघर से पोषित कस्बे सहित ग्रामीण इलाकों में सोमवार दो मार्च को करीब आठ घंटे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। विद्युत विभाग द्वारा जारी सूचना के अनुसार उघैती विद्युत उपकेंद्र पर पॉवर परिवर्तक के अनुरक्षण का कार्य किया जाएगा, जिसके चलते सोमवार को सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। जेई राजेश कुमार ने बताया कस्बे सहित सभी 11 केवी फीडरों से जुड़े ग्रामीण क्षेत्रों की बिजली आपूर्ति निर्धारित समय तक प्रभावित रहेगी।पॉवर परिवर्तक के अनुरक्षण का कार्य सुबह 10 बजे से शुरू होगा और कार्य पूर्ण होने तक संबंधित क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.