तीन दंपति फिर साथ रहने पर हुए सहमत
कानपुर, जून 14 -- कानपुर देहात। पुलिस लाइन माती स्थित सभागार में रविवार को हुई प्रोजेक्ट नई किरण की बैठक में सुनवाई के लिए 30 मामले प्रस्तुत हुए। इनमें समझाने के बाद पतरा गजनेर व भोगनीपुर के दो दंपति फिर से साथ रहने के लिए तैयार हो गए। महिला थाना प्रभारी सुषमा ने बताया कि इनमें समझौता कराने के बाद तीनों मामलों का निस्तारण कराया गया। जबकि अन्य मामलों में सुनवाई के लिए अगली तारीख दी गई। इस मौके पर प्रोजेक्ट की सदस्य कंचन मिश्रा, डॉ. पूनम गुप्ता मौजूद रहीं। यह भी पढ़ें- नई किरण परियोजना से फिर रोशन हुए 22 घर, बिछड़े दंपतियों को कराया एकजुट
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.