पीलीभीत, मई 18 -- पीलीभीत। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट मंगलदेव सिंह ने थाना जहानाबाद, बिलसंडा और करेली से संबंधित पुलिस चालानी एवं परिवादों की सुनवाई और निस्तारण के क्षेत्राधिकार में बदलाव किया है। यह आदेश जनपद न्यायाधीश रविन्द्र कुमार के अनुमोदन के बाद लागू किया गया। थाना जहानाबाद से संबंधित मामलों का क्षेत्राधिकार न्यायालय सिविल जज जूनियर डिवीजन/एफटीसी डब्लूपी से अब अपर सिविल जज सीनियर डिवीजन/अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट कोर्ट संख्या-दो को सौंपा गया। थाना बिलसंडा और करेली से संबंधित पुलिस चालानी एवं परिवादों को न्यायालय सिविल जज सीनियर डिवीजन/एफटीसी/एसीजेएम से रिकॉल करते हुए अपर सिविल जज सीनियर डिवीजन/अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट कोर्ट संख्या-तीन को सुनवाई और निस्तारण का अधिकार दिया गया। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के मुताबिक अन्य मामलों में ...