तीन थानेदारों की मौत से सहरसा पुलिस गमगीन
सहरसा, जून 13 -- सहरसा, नगर संवाददाता। बेगूसराय में राष्ट्रीय राजमार्ग पर गुरुवार की रात भीषण सड़क हादसे में मधेपुरा जिले के तीन थानाध्यक्ष की मौत से सहरसा पुलिस में शोक की लहर दौड़ गई। मधेपुरा जिलांतर्गत अरार थानाध्यक्ष ज्ञानेंद्र अमरेंद्र, रतवाना थानाध्यक्ष साजन कुमार पासवान और बेलारी थानाध्यक्ष नीरज कुमार मधेपुरा पुलिस बल मे योगदान देने से पहले सहरसा जिला में हीं पदस्थापित थे। देर रात हादसे की जानकारी मिझलने के साथ हीं सहरसा पुलिस भी शोक में डुब गया । हादसे में निजी वाहन चालक ज्योतिष कुमार की भी मौत हो गई। तीन पुलिसकर्मियों की मौत पर कोसी डीआईजी डॉ कुमार आशीष, एसपी हिमांशु, सदर एसडीपीओ आलोक कुमार सहित सभी पुलिसकर्मियों ने शोक व्यक्त करते हुए पीड़ित परिवार को सांत्वना प्रदान किया है। दिवंगत थानाध्यक्ष ज्ञानेन्द्र अमरेंद्र सहरसा जिले के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.