प्रयागराज, अप्रैल 6 -- प्रयागराज। जिले में प्राकृतिक तेल व गैस की खोज के लिए तीन तहसीलों में खोज चल रही है। यहां की गई जियो मैपिंग में इसके संकेत मिलने के बाद काम तेज कर दिया गया है। इसके लिए प्रशासन की अनुमति से गांवों में खोदाई हो रही है। यह काम भारत सरकार के मिशन अन्वेषण के तहत किया जा रहा है। जिले की बारा, करछना और हंडिया तहसीलों में इस वक्त सर्वे किया जा रहा है। यह सर्वे अल्फा जियो इंडिया लिमिटेड की ओर से किया जा रहा है। कंपनी के लोगों ने फरवरी में ही भारत सरकार से आए निर्देश के क्रम में जिला प्रशासन से बात की थी। डीएम मनीष कुमार वर्मा के निर्देश पर एडीएम प्रशासन पूजा मिश्रा ने 11 फरवरी को सभी एसडीएम को एक पत्र जारी किया था। जिसके तहत भारत सरकार के पेट्रोलियम और गैस मंत्रालय के मिशन अन्वेषण के तहत गंगा-पंजाब बेसिन क्षेत्र में 2-डी भू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.