प्रयागराज, जून 29 -- प्रयागराज। शासन की महत्वकांक्षी परियोजना विंध्य एक्सप्रेस वे अब अमली जामा पहनने जा रहा है। यूपीडा ने प्रारंभिक सर्वे कर तीन तहसीलों के 73 गांव की सूची डीएम को भेज दी है। जिसके बाद इसका भौतिक सत्यापन किया जाएगा। भौतिक सत्यापन रिपोर्ट आने के बाद तय होगा कि कितने काश्तकारों की कितनी जमीन अंतिम रूप से अधिग्रहित की जाएगी। हालांकि माना जा रहा है कि 73 गांव में एक से डेढ़ हजार काश्तकरों से अधिग्रहण करना होगा। विंध्य एक्सप्रेस वे के लिए सोरांव तहसील के 23, फूलपुर के 24 और हंडिया के 26 गांवों में जमीन की दरकार है। इसके लिए एक निजी संस्था को सर्वे के लिए जिम्मेदारी दी गई है। संस्था का सर्वे पूरा होने के बाद पूरी जमीन का सत्यापन किया जाएगा। जिसके बाद आगे की कार्यवाही की जाएगी। अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी श्रीहरि प्रताप शाही की ओ...