औरंगाबाद, अप्रैल 15 -- अंबा, संवाद सूत्र। रिसियप पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए जहानाबाद जिले के घोसी थाना क्षेत्र के चिरी निवासी दीपा बिंद व राजा बाबू तथा रफीगंज थाना क्षेत्र के कियाखाप निवासी अभय चौहान को एटीएम भट्ठा से गिरफ्तार किया है। इन तीनों के पास से कुल 24 लीटर देसी महुआ शराब बरामद हुई है। इसी क्रम में एक मोटरसाइकिल सवार पुलिस वाहन को देखकर बाइक व उस पर लदा एक बोरा छोड़कर फरार हो गया। उसका पीछा किया गया, लेकिन वह भागने में सफल रहा। मौके पर छोड़े गए बोरे की तलाशी लेने पर 120 लीटर अवैध देसी महुआ शराब बरामद हुई। फरार आरोपी की पहचान की जा रही है। थानाध्यक्ष संजीत राम ने बताया कि इन मामलों में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...