बोकारो, अप्रैल 3 -- माराफारी पुलिस ने गुरुवार को तीन तलाक दहेज मांगने प्रताड़ना के मामले में आरोपी पति शाहनवाज अहमद व उसके सहयोगी गुलाम मुस्तफा को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। पुलिस ने बुधवार को आजाद नगर निवासी शाहीन परवीन के लिखित शिकायत पर इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज किया था। माराफारी इंस्पेक्टर मोहम्मद आजाद खान ने बताया कि आरोपी ने पीड़िता से निकाह किया था। परंतु दोनों के बीच दांपत्य जीवन सुखद नहीं रहा। आरोपी निकाह के बाद से दहेज की मांग को लेकर लगातार पीड़िता को मानसिक व शारीरिक तौर पर प्रताड़ित कर रहा था। इसी कड़ी में आरोपी ने पीड़िता को तीन बार तलाक तलाक तलाक बोलकर उसे खुद के जिंदगी से दूर कर दिया। इतना ही नहीं तीन तलाक के साथ पीड़िता के साथ बेरहमी से मारपीट की गई। जिसके कारण वो कई दिनों तक सदर अस्पताल में इलाजरत रही।
हिंदी हिन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.