तीन तलाक बोल कर ली दूसरी शादी, पति समेत ससुराली नामजद
प्रयागराज, जुलाई 14 -- राजापुर में रहकर प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रही महिला ने पति पर तीन तलाक बोलकर दूसरी शादी करने का आरोप लगाते हुए कैंट थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। साथ ही पति व ससुरालियों पर गंभीर आरोप भी लगाए हैं। कैंट थाने की पुलिस पति, सास, ससुर व जेठ के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज कर जांच कर रही है। सीतापुर जिले के महिला की तहरीर के मुताबिक, 24 मई 2021 को उसकी सीतापुर के ही मोहम्मद तौहीद अली से शादी हुई थी। मायका पक्ष की ओर से 10 लाख रुपये नकदी और जेवरात व अन्य सामान दिए गए थे। आरोप है कि शादी के बाद अतिरिक्त पांच लाख रुपये की मांग को लेकर पति व ससुराल वाले प्रताड़ित करने लगे। एक बार हत्या करने का भी प्रयास किया गया, जबकि तीन साल पहले जबरन दवा खिलाकर गर्भपात तक करा दिया गया। करीब एक साल से ससुराल वालों ने विदाई तक नहीं कराई। म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.