तीन तलाक दे घर से निकाला
सीतापुर, सितम्बर 9 -- सीतापुर। सिधौली इलाके में दहेज की मांग पूरी न होने पर पत्नी को तीन तलाक देकर घर से निकाल दिया। पीड़िता की तहरीर पर सिधोली पुलिस पति समेत छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच कर रही है। नरोत्तमनगर निवासी महिला का निकाह नौ वर्ष पहले संतनगर निवासी मो. शेखावत से हुई थी। आरोप है कि दहेज को लेकर ससुरालीजन उनसे नाराज रहते थे। जून में पति ने विवाद के दौरान तीन बार तलाक बोलकर उन्हें घर से निकाल दिया। पीड़िता ने सुलह का प्रयास किया, लेकिन समाधान न होने पर आठ सितंबर को पुलिस से शिकायत की। थाना प्रभारी के मुताबिक मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है। यह भी पढ़ें- दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर सऊदी से मोबाइल पर दिया तलाक यह भी पढ़ें- Bareily News: राहे चलते महिला को तीन तलाक, विरोध पर मारपीट
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.