रुद्रपुर, जुलाई 26 -- सितारगंज। वली नगर निवासी महिला ने पति पर तीन तलाक देने और ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए उत्पीड़न का आरोप लगाया है। पीड़िता फूलबानो की तहरीर पर पुलिस ने पति शाहिद, ससुर बन्ने, सास विस्मिल्ला और देवर जाहिद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फूलबानो ने बताया कि 25 अप्रैल 2010 को उसका विवाह शाहिद से हुआ था। दो बेटों के जन्म के बाद ससुराल वाले कम दहेज का ताना देकर दो लाख रुपये की मांग करने लगे। आरोप है कि 21 जुलाई की सुबह पति और ससुर उसके भाई के घर पहुंचे, जहां शाहिद ने गाली-गलौज कर तीन तलाक दे दिया। यह भी पढ़ें- दहेज की मांग पूरी न होने पर महिला को दिया तीन तलाक

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...