बरेली, जनवरी 25 -- शाही, संवाददाता। दहेज की मांग पूरी न होने पर पति ने महिला को तीन तलाक दे दिया। तलाक देने के बाद पति ने मारपीट कर महिला को घर से निकाल दिया। महिला की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। शाही कस्बा के मोहल्ला हसनपुर निवासी दरक्शा का निकाह पांच वर्ष पहले शीशगढ़ के मोहल्ला गड़ी निवासी जुनैद मोनिश से हुआ था। दरक्शा के दो साल का बेटा है। ससुराल वाले दरक्शा से मायके से दो लाख रुपये और कार की लाने की मांग कर रहे थे। मांग पूरी न होने पर मारपीट करते थे। महिला का पति दिल्ली में काम करता है। आरोप है उसने दूसरी महिला से निकाह कर लिया। पति ने गत 30 नवंबर को दरक्शा को तीन तलाक देकर मारपीट कर पुत्र अहान के साथ घर से निकाल दिया। महिला दो माह से मायके में रह रही है। रिश्तेदारों ने कई बार पंचायत की लेकिन पति उसे साथ रखन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.