तीन तलाक देकर महिला को बच्चों संग घर से निकाला
गाज़ियाबाद, जून 14 -- गाजियाबाद, योगेन्द्र सागर। नगर कोतवाली क्षेत्र में रहने वाली एक महिला ने पति और ससुराल पक्ष के अन्य सदस्यों पर दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित करने, जबरन गर्भपात कराने और तीन तलाक देकर घर से निकालने का आरोप लगाया है। महिला की शिकायत पर पुलिस ने पति समेत पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़िता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वर्ष 2020 में उसकी शादी दिल्ली निवासी युवक के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद ही पति और ससुराल पक्ष के अन्य लोग दहेज को लेकर उसे प्रताड़ित करने लगे। ससुरालियों ने मायके से दो लाख रुपये नकद और एक कार लाने की मांग रखी। महिला का आरोप है कि मांग पूरी नहीं होने पर उसके साथ मारपीट और गाली-गलौज की जाने लगी। विरोध करने पर ससुरालियों ने उसे उसके दो बच्चों के साथ घर से नि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.