बरेली, जून 5 -- विवाहिता को पति ने तीन तलाक देकर बच्चों समेत दिल्ली में छोड़ दिया और अब खुला लेने का दबाव बना रहा है। इस मामले में थाना प्रेमनगर में पति समेत पांच आरोपियों पर रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। प्रेमनगर के मोहल्ला बानखाना की रहने वाली फरहीन ने पुलिस को बताया कि उसका निकाह वर्ष 2019 में दिल्ली में थाना हौज काजी के सिरकी वालान निवासी सलमान नसीम से हुआ था। शादी में परिजनों ने चार लाख रुपये खर्च कर उपहार आदि दिए थे। मगर निकाह के बाद ही पति सलमान नसीम शराब के नशे में मारपीट कर मायके से दो लाख रुपये लाने का दबाव बनाने लगा। यह भी पढ़ें- तीन तलाक देकर पति ने दिल्ली में छोड़ा ससुर नसीम उल हक, सास रूबीना, देवर समीर नसीम और ननद नबिया नसीम उनकी पिटाई कराकर पति की दूसरी शादी की बात कहने लगे। 15 दिसंबर 2025 को पति ने उन्हें तीन तलाक दे दिया और बच...