तीन तलाक देकर घर से निकाला, तीन पर केस
आजमगढ़, अगस्त 18 -- आजमगढ़, संवाददाता। निजामाबाद थाना के शिवली मजभीटा हुसैनी गांव में 15 दिन पूर्व एक व्यक्ति ने पत्नी को तीन तलाक देकर घर से निकाल दिया। आरोप है कि ससुराल के लोगों ने विवाहिता के जेवर भी रख लिए। मायके में रह रही महिला ने गंभीरपुर थाने में पति, सास और ननद के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है। गंभीरपुर थाना क्षेत्र के बनावे गांव निवासी महिला की शादी करीब 30 साल पूर्व निजामाबाद थाना क्षेत्र के शिवली मजभीटा के हुसैनी पूरवा निवासी रियाजुद्दीन के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से पति और ससुराल पक्ष के लोग उसे प्रताड़ित कर रहे थे। इसके बावजूद उसने वैवाहिक जीवन निभाने का प्रयास किया। तीन अगस्त को पति ने तीन तलाक दे दिया। इसके बाद ससुराल पक्ष के लोगों ने उसके जेवरात भी अपने पास रख लिए। उसने घटना की जानकारी मायकेवालों को दी। मायके के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.