तीन तलाक देकर घर से निकाला, आठ पर केस
रामपुर, अगस्त 17 -- रामपुर। बिलासपुर क्षेत्र निवासी महिला का निकाह लगभग 8 वर्ष पूर्व फिरोज के साथ मुस्लिम रीति-रिवाजों से हुआ था। पीड़िता का आरोप है कि निकाह के कुछ समय बाद से ही पति फिरोज, सास जैतून निशा, जेठ तौफीक, जेठानी नसीम जहां, ननद गुलशन, नंदोई अबरार, ननद चमन और नंदोई सलीम अतिरिक्त दहेज में 5 लाख रुपये नकद और एक बुलेट बाइक की मांग करने लगे। मांग पूरी न होने पर उसे तीन तलाक देकर घर से निकाल दिया। पुलिस ने सभी आरोपियों पर केस दर्ज कर लिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.