फिरोजाबाद, अगस्त 17 -- थाना रसूलपुर क्षेत्र में ससुरालीजनों के उत्पीड़न से तंग आकर मायके में रह रही एक विवाहिता के घर पहुंच ससुरालीजनों ने उस पर तलाक के लिए दबाव बनाया। पति ने तीन बार तलाक... तलाक... तलाक... कह कर तलाक दिया तो विवाहिता ने कहा कि यह कानूनन नहीं हो सकता है, इस पर जान से मारने का प्रयास किया। पुलिस द्वारा मुकदमा दर्ज न करने पर विवाहिता ने न्यायालय की शरण ली तथा कोर्ट के आदेश पर आरोपियों के खिलाफ थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। रहमत नगर निवासी नाजमा का कहना है कि 30 जुलाई की शाम छह बजे वह अपनी मां के घर पर अकेली थी। इस दौरान उसका पति फरहान, सास फरीदा बेगम, देवर जीशान, ननद फरहीन, ससुर भप्पू एवं काले निवासी शेखान मोहल्ला एत्मादपुर आगरा आए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...