रुद्रपुर, अप्रैल 2 -- खटीमा, संवाददाता। दहेज कम लाने को लेकर प्रताड़ित करने और मांग पूरी न होने पर तीन तलाक देने के आरोप में पुलिस ने पति समेत पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वार्ड नंबर-8, इस्लाम नगर निवासी अब्दुल रहीम ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनकी पुत्री कहकशां का निकाह 29 दिसंबर 2023 को नई बस्ती इस्लाम नगर निवासी वाहिद के साथ हुआ था। आरोप है कि निकाह के कुछ समय बाद ही ससुराल पक्ष पति, उसकी मां जायदा, बहनें सिमरन व निशा और भाई फईम कम दहेज लाने को लेकर ताने देने लगे। साथ ही मायके से बाइक और एक लाख रुपये लाने का दबाव बनाने लगे। 26 फरवरी 2026 को आरोपियों ने कहकशां पर दहेज की मांग को लेकर दबाव बनाया। जब उसने परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर होने की बात कही तो सभी ने मिलकर उसे बच्चे सहित घर से निकाल दिया। आरोप है ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.