मऊ, जुलाई 16 -- मऊ, संवाददाता। थाना दक्षिण टोला में दहेज उत्पीड़न और तीन तलाक के मामले में पीड़िता बलिया के उभाव थाना क्षेत्र के बेल्थरारोड निवासी नाजमीन खातून की तहरीर पर मुकदमा दर्ज करते हुए पुलिस टीम जांच शुरु कर दी है। तहरीर के आधार पर थाना दक्षिण टोला पुलिस टीम ने पति इसरार, रफी अहमद, रुखसाना समेत छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज की है। प्राथमिकी के अनुसार, 15 मार्च 2024 को दक्षिण टोला थाना क्षेत्र के सलेमपुर चकिया निवासी इसरार अहमद के साथ उनकी शादी हुई थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...