संभल, अप्रैल 6 -- कस्बा गुन्नौर की एक मुस्लिम महिला को शादी के आठ दिन बाद ही तीन तलाक देकर घर से निकालने का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने पति समेत पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़िता खुशनुमा ने बताया कि उसका निकाह 17 फरवरी 2026 को बदायूं जिले के बिसौली क्षेत्र निवासी जौएब के साथ हुआ था। आरोप है कि निकाह के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग उसे मानसिक व शारीरिक रूप से प्रताड़ित करने लगे और दहेज की मांग को लेकर मारपीट करते थे।पीड़िता के अनुसार 25 फरवरी को ससुराल पक्ष ने उसके साथ मारपीट की और पति ने गुस्से में तीन बार तलाक बोलकर उसे घर से निकाल दिया। बाद में उसे गुन्नौर चौराहे पर छोड़ दिया गया। परेशान महिला ने एसपी से शिकायत की, जिसके आदेश पर गुन्नौर पुलिस ने पति, सास, ससुर, ननद व देवर के खिलाफ मुकदम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.