शामली, मई 1 -- कांधला। थाना क्षेत्र के गांव मलकपुर में एक विवाहिता ने अपने पति के खिलाफ गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि पति ने उसके साथ मारपीट की, तीन तलाक की धमकी दी और विरोध करने पर घर से निकालकर जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने तहरीर लेकर जांच शुरू कर दी है। गुरुवार को गांव मलकपुर निवासी हुस्न ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसका विवाह हरियाणा के पानीपत की विद्या नंद कॉलोनी निवासी नौशाद के साथ हुआ था। पीड़िता ने आरोप लगाया कि शादी के कुछ दिन बाद सब कुछ सामान्य रहा, लेकिन बाद में पति का व्यवहार बदल गया और वह आए दिन गाली-गलौज व मारपीट करने लगा। पीड़िता के अनुसार, आरोपी पति ने उसके साथ मारपीट की और विरोध करने पर तीन तलाक देने की धमकी दी। इसके बाद, कार्रवाई करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए उसे घर से बाहर निकाल दि...