तीन तलाक कहकर पत्नी को घर से निकाला
उरई, मई 18 -- कदौरा। संवाददाता कस्बा कदौरा एक बेरहम शौहर ने अपनी निकाहशुदा पत्नी को सरेराह बीच बाजार तीन बार ''तलाक'' बोलकर घर से बाहर निकाल दिया। इतना ही नहीं, पीड़िता को प्रताड़ित करने के बाद आरोपी ने गुपचुप तरीके से दूसरा निकाह भी रचा लिया। न्याय के लिए दर-दर भटक रही पीड़िता ने अब थाने में प्रार्थना पत्र देकर इंसाफ की गुहार लगाई है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी है।कस्बा के मोहल्ला गाड़ीखाना निवासी आसमा पत्नी अब्दुल सगीर ने अपने शौहर और ससुराल पक्ष के खिलाफ प्रताड़ना, गाली-गलौज और अवैध रूप से तीन तलाक देने का गंभीर आरोप लगाया है। थाने में दिए गए शिकायती पत्र में पीड़िता ने बताया कि उसका निकाह 10 अप्रैल 2022 को मुस्लिम रीति-रिवाज के अनुसार हुआ था। निकाह के बाद से ही ससुराल वाले किसी न किसी बात को लेकर उसे मानसिक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.