रुद्रपुर, मार्च 13 -- रुद्रपुर, संवाददाता। एसटीएफ और कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम ने जिले में सक्रिय एक गैंग के दो शातिर आरोपियों को गिरफ्तार कर बड़ी वारदात को होने से पहले ही टाल दिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से तीन तमंचे और 10 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। दोनों के खिलाफ उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में हत्या के प्रयास समेत कई गंभीर मुकदमे दर्ज हैं। जानकारी के अनुसार गुरुवार देर रात एसटीएफ और रुद्रपुर पुलिस ने संयुक्त अभियान चलाया। इससे पहले टीम ने गैंगवार की आशंका के बीच गिरोह के मास्टरमाइंड संदीप चौहान को भी गिरफ्तार किया था। इसके बाद की गई कार्रवाई में पुलिस ने गैंग के दो सक्रिय सदस्यों को दबोच लिया। एसटीएफ एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि पुलिस टीम ने 24 घंटे के भीतर दूसरी बड़ी सफलता हासिल करते हुए थाना रुद्रपुर पुलिस के साथ मिलकर कार्रवाई...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.