गंगापार, फरवरी 3 -- मऊआइमा, हिन्दुस्तान संवाद। बेसहारा गोवंश को पीटकर मार डालने के आरोप के बाद गठित मेडिकल टीम ने मंगलवार को गड्डे से निकलवाकर उसका पोस्टमार्टम किया। पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने का इंतजार है। मऊआइमा के सराय केशव उर्फ बागी निवासी प्रवीण कुमार मिश्र के मुताबिक 24 जनवरी की शाम गांव के आधा दर्जन लोगों ने लाठी डंडे पीटकर गोवंश को मार डाला। उसे जेसीबी से गड्ढा खोदकर दफन कर दिया गया। पुलिस को शिकायत के बाद पशु चिकित्सा अधिकारी मऊआइमा डॉ. उदय प्रताप पटेल ने तीन सदस्यीय मेडिकल टीम का गठन किया है। मंगलवार को जेसीबी से गड्ढा खोदकर गोवंश को निकाला गया तथा वीडियोग्राफी में पोस्टमार्टम किया गया। थाना प्रभारी इंस्पेक्टर पंकज अवस्थी के मुताबिक अभी पोस्टमार्टम रिपोर्ट नहीं दी गई है। रिपोर्ट आने के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
हि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.