वाराणसी, नवम्बर 26 -- वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। उत्तर-पछुआ हवा के साथ पहाड़ों से आ रही बर्फीली ठंड ने मैदानी इलाकों में सिहरन बढ़ा दी है। करीब 6 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चली हवा के कारण मंगलवार को न्यूनतम तापमान में तीन डिग्री की गिरावट दर्ज की गई और यह 10.8 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। अधिकतम तापमान भी 26 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से एक डिग्री कम है। न्यूनतम तापमान गिरने के बाद शाम होते ठंड और बढ़ गई। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के अनुसार अगले 24 से 48 घंटे अहम होंगे, क्योंकि इस अवधि में पारा और नीचे जा सकता है। सुबह मौसम में बदलाव साफ दिखा। ठंड बढ़ने से कई स्थानों पर लोग अलाव तापते नजर आए, जबकि दफ्तर जाने वाले लोग स्वेटर पहनकर निकले। सुबह कोहरा छाया रहा और छह बजे दृश्यता 800 मीटर रिकॉर्ड की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.