गौरीगंज, मई 12 -- संग्रामपुर। संवाददाता अवैध मिट्टी खनन के विरुद्ध पुलिस ने कड़ी कार्रवाई करते हुए मिट्टी लदी तीन ट्रैक्टर ट्राली व एक ट्रैक्टर सहित खुदाई मशीन को सीज कर दिया है। पुलिस ने मामले में केस दर्जकर आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू की है।एसपी सरवणन टी के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत एसओ संजय सिंह ने मुखबिर से मिली सूचना पर मंगलवार की भोर थाना क्षेत्र के मड़ौली गांव में अवैध रूप से मिट्टी खनन कर रहे तीन ट्रैक्टर ट्रालियों व एक ट्रैक्टर में लगी मिट्टी खुदाई मशीन को पकड़ कर कब्जे में ले लिया। पुलिस ने जब ट्रैक्टर चालकों से खनन अनुमति व उनके वाहन से संबंधित कागज मांगे तो वह नहीं दिखा सके। यह भी पढ़ें- अवैध खनन में जेसीबी और ट्रैक्टर सीज जिसके बाद पुलिस ने सभी गाड़ियों को थाने लाकर एमवी एक्ट में सीज कर दिया। एसओ संजय सिंह ने बताया ...