लखीमपुरखीरी, जून 29 -- अवैध खनन के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना मैगलगंज क्षेत्र के ग्राम अलियापुर में खनन विभाग ने बड़ी कार्रवाई की। खनन अधिकारी आशीष सिंह के नेतृत्व में की गई छापेमारी के दौरान अवैध रूप से खनिज का परिवहन कर रही तीन ट्रैक्टर-ट्रालियों को मौके पर पकड़कर सीज कर दिया गया। कार्रवाई के दौरान खनन में प्रयुक्त एक रीपर का चालक अधिकारियों को देखकर वाहन सहित मौके से फरार हो गया। उसकी तलाश की जा रही है। सीज किए गए वाहनों को आवश्यक विधिक कार्रवाई के लिए थाना मैगलगंज पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया है। खनन अधिकारी आशीष सिंह ने बताया कि जिले में अवैध खनन और बिना वैध अनुमति खनिज परिवहन करने वालों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। यह भी पढ़ें- तीन ट्रैक्टर-ट्रालियां सीज, रीपर चालक फरार नियमों का उल्लंघन करने वाले किसी भी व्यक्ति को ...