कानपुर, जून 4 -- पुखरायां। चोरी के अपराधों की रोकथाम के लिए चलाये जा रहे विशेष अभियान में भोगनीपुर पुलिस ने 48 घंटे में ट्रैक्टर चोरी करने वाले तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर ट्रैक्टर ट्राली समेत गिरफ्तार किया है। कस्बे के इन्द्रानगर निवासी भानु प्रकाश पुत्र शिवनाथ ने पुलिस को 31 मई की रात में अज्ञात चोरों के खिलाफ ट्रैक्टर चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसमें थाना भोगनीपुर पुलिस ने 48 घंटे के अन्दर चोरी का खुलासा करते हुए गुरूवार को जनपद हमीरपुर, थाना जलालपुर के पुरैनी गांव निवासी अवधेश कुमार यादव, भोगनीपुर की रनियां की मडैया निवासी गुलाब सिंह व कानपुर नगर, थाना घाटमपुर निवासी हथेही निवासी राजेश को कल्ला से अकोढ़ी रोड की तरफ जाने वाले खडंजे पर अकोढ़ी रोड से करीब 500 मीटर दूरी से 02 ट्रैक्टर व 01 ट्रॉली के साथ गिरफ्तार कर लिय् पूछताछ में अभिय...