तीन ट्रैक्टर और दो बाइक सीज
रुडकी, मई 11 -- नौ लोगों के खिलाफ की गई शांतिभंग की कार्रवाई मंगलौर, संवाददाता। रविवार को पुलिस द्वारा चेकिंग और सत्यापन अभियान चलाया गया। इस दौरान पुलिस ने नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों पर शिकंजा कसते हुए तीन ट्रैक्टर और दो लावारिस बाइक को सीज किया है। साथ ही, शांतिभंग के तहत 9 आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई की गई।उप-निरीक्षक रामबहादुर क्षेत्री के नेतृत्व में पुलिस टीम ने इलाके में संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की तलाश में चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान एमवी एक्ट के उल्लंघन में तीन बिना नंबर वाले ट्रैक्टरों को सीज किया गया। इन ट्रैक्टरों में अवैध रूप से रेत भरी ट्रॉली लगी हुई थी। इसके अतिरिक्त, पुलिस ने दो लावारिस बाईके भी अपने कब्जे में ली हैं। स
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.